कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ, कम्प्यूटर को किसने बनाया, कम्प्यूटर का इतिहास क्या है यह कुछ ऐसे सवाल है जो हर एक computer को Use करने वाले व्यक्ति के मन में होते है | और यही सवाल आपके मन में भी है यही वजह है की आप यह आर्टिकल पढ़ रहे है | तो फ्रेंड आप बिलकुल सही जगह पर आ गए है आज के ब्लॉग History of computer in hindi में हम जानेंगे की Computer कब बना और कंप्यूटर के इतिहास के बारे में विस्तार से |
कंप्यूटर ( computer ) शब्द comput से बना है जिसका मतलब होता है गणना करना | जो व्यक्ति गणना करता था पुराने समय में उसे Computer कहा जाता था | कालांतर के बाद जब यांत्रिक मशीनें गणना करने लगी तो यह उनके लिए सम्बोधित किया जाने लगा |
दोस्तों आज हम जो कंप्यूटर हम उपयोग में लेते है वह पहले computer की तुलना में बहुत ही छोटा है और हजारों , लाखों गुना तेज है | आपने अपनी स्कूल की किताबों में पढ़ा होगा की computer का आविष्कार Charls babbage ने किया था | यह बात कुछ हद तक ठीक है लेकिन computer बनने की नींव इससे भी हजारों साल पहले पड़ गयी थी |
Abacus
इस सामान्य गणना करने वाले यंत्र को computer के विकास क्रम की पहली सीढ़ी माना जा सकता है | इसका उपयोग आज से 2500 वर्ष पहले चीन के निवासी करते थे | इस चोकोरनुमा यंत्र में लोहे के तार लगे होते थे | जिनमें पकी हुई मिट्टी की बीड को पिरोया जाता था | इसका उपयोग व्यापारी सामान के लेनदेन के लिए गणना करने के लिए करते थे | गणना के लिए सामान के हिसाब से इन बीड को खिसकाया जाता था |
एंटीकाइथेरा
वर्ष 1901 में यूनान में हुई एक खोज में पुरातत्ववेत्ताओं को एक यंत्र प्राप्त हुआ था जिसका नाम उन्होंने एंटीकइथेरा दिया था | इस यंत्र का काल ईसा से 100 वर्ष पूर्व माना गया था | एंटीकइथेरा पुराने ज़माने का यंत्र था जिसका उपयोग खगोलीय गणना के लिए किया जाता था | इस खोज के बाद वैज्ञानिक आश्चर्चकित हो गए थे | इस तरह के यंत्र की जटिलता को देखकर वैज्ञानिको का कहना था की अगले 1000 वर्षों तक भी इस तरह के यंत्र नहीं बनाये जा सकेंगे | गणना के आधार पर देखें तो यह भी Computer की प्रारंभिक अवस्था थी और इन्हें सबसे पहले यांत्रिक एनालॉग कंप्यूटर के रूप में जाना जाता है | पहले लेकिन यह यंत्र किस तरह काम करता था इसके बारे में अभी भी वैज्ञानिक नहीं जान पाए है |
- इनपुट डिवाइस क्या है एवं इसके प्रकार
- Output Device क्या है और इसके प्रकार
- Virtual Reality क्या है एवं इसके प्रकार
पहला कैलकुलेटर
जर्मनी के महान गणितज्ञ विल्हेम शिकार्ड ने वर्ष 1623 में पहले यांत्रिक calculator को बनाया | यह शुरुआती केलकुलेटर केवल जोड़ने, घटाने और गुना भाग करने का कार्य ही कर सकता था | इसके 2 दशक बाद यानि की
1942 में फ़्रांस के एक गणितज्ञ ने एक मशीन बनाई जो भी caluculation करती थी |
जैकार्ड लूम
19 वीं शताब्दी को आविष्कारों के लिए महत्वपूर्ण सदी माना गया है | इस सदी में बहुत से ऐसे आविष्कार हुए जिन्होंने सामान्य जनजीवन पर बहुत ही जबरदस्त प्रभाव डाला है | 19 वीं शताब्दी की शुरुआत में यानि की 1801 में फ़्रांस के वैज्ञानिक जोसेफ मेरी जैकार्ड ने कपडे की लूम के लिए एक ऐसी नियंत्रण प्रणाली विकसित की जिसके द्वारा कपड़ों में अपने आप डिजाइन पेपर कार्ड में छेदों के द्वारा अपने आप पैटर्न देना संभव हो पाया |
एनालिटिकल इंजन
आधुनिक कंप्यूटर की शुरुआत के लिए एनालिटिकल इंजन को महत्वपूर्ण माना जाता है | वर्ष 1833 में ब्रिटेन के वैज्ञानिक चार्ल्स बैबेज ने पंच कार्ड पर आधारित एक एनालिटिकल इंजन बनाया था | पंचकार्ड पर छपे हुए निर्देशों के आधार पर यह इंजन काम करता था | इस इंजन के आधार पर ही आगे कंप्यूटर का विकास हुआ इसलिए चार्ल्स बैबेज को आधुनिक कंप्यूटर का पितामह माना जाता है |
डिजिटल कंप्यूटर
सबसे पहला डिजिटल कंप्यूटर Z3 का निर्माण 1941 में जर्मन वैज्ञानिको ने किया | इस Computer को नियंत्रित करने के लिए programming की जाती थी | इस computer में पहली बार Electronic Switch का उपयोग किया गया था जिन्हें रिले कहा जाता था | यह कुछ कुछ आज की मशीनों की तरह था इसमें 64 शब्दों तक मेमोरी को स्टोर किया जा सकता था | इस पहले डिजिटल कंप्यूटर में दशमलव प्रणाली के बजाय 0 और 1 वाली binary प्रणाली का उपयोग किया गया था |
इलेक्ट्रॉनिक वेक्यूम ट्यूब डिजिटल कंप्यूटर
वर्ष 1942 में अमेरिका के जॉन विन्सेंट एटानासॉफ और क्लिफोर्ड ई बैरी ने मिलकर स्विच के स्थान पर Vacuum ट्यूब का इस्तेमाल करके पहले Electronic Computer एटानासॉफ बैरी का निर्माण किया | यह पूरी तरह से एक electronic Computer था और इसमें लगभग 300 वेक्यूम ट्यूब का इस्तेमाल किया गया था | इसके अलावा द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन कोड को तोड़ने के लिए ब्रिटैन के वैज्ञानिको ने vacuum Tube पर आधारित कोलोसस का निर्माण किया | यह पहला progrmable कंप्यूटर था | इन Computer में display नहीं होता था और इसमें result के रूप में सीधे print निकाले जाते थे |
Memory Storage कंप्यूटर
शुअरुआत के सभी कंप्यूटर में कोई भी परिणाम प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते थे और परिणाम प्राप्त किये जाते थे | दोबारा परिणाम पर्पट करने के लिए शुरू से कंप्यूटर की रिस्ट्रक्चरिंग करनी होती थी | ऐसे में memory की जरूरत को देखते हुए 1948 में मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी में पहला स्टोर प्रोग्राम कंप्यूटर मेनचेस्टर बेबी बनाया गया | जब इस कंप्यूटर की व्यवहारिकता को देखा गया तो और नए कंप्यूटर बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया | और इसके परिणाम के रूप में सामने आया “Mark 1” | व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जाने वाला यह पहला कंप्यूटर था |
Transistor Computer
वेक्यूम ट्यूब से बने कंप्यूटर अधिक जगह घेरते थे और इनमें बिजली भी बहुत खर्च होती थी | ऐसे में computer छोटे हो और किफायती हो इसके लिए transistor की अवधारणा पर विचार किया गया | 1955 के बाद से कंप्यूटर के निर्माण में वेक्यूम ट्यूब की जगह Transistor का उपयोग किया जाने लगा | इन दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में पहली बार High leval Language का उपयोग किया जाने लगा था जिससे कंप्यूटर शब्द को समझकर आउटपुट देते हे |
Integrated circuit Computer
कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के विकास के बढ़ते क्रम में अगली पीढ़ी के कंप्यूटर में IC का उपयोग किया जाने लगा था | इसमें Transistor की Size घट गयी थी और Intregated circit का इस्तेमाल किया गया | इन कंप्यूटर में मल्टीटास्किंग की क्षमता थी और यह पहले से तेज और कई गणना एक साथ कर कर सकते थे |
Microprocessor कंप्यूटर
कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में असली क्रांति Microprocessor आने के बाद आयी | यह माना जाता है की Intel 4004 पहला Microprocessor था | इसकी Processing क्षमता इसलिए अधिक होती थी क्योंकि इसमें एक ही Circuit पर 10,000 से अधिक Transistor को Integrate किया जाता था | इसके कारण डाटा तेजी से गति कर पाते थे और computer अधिक तेजी से वर्क कर पाता था | आज के समय में जो आधुनिक Processor आ रहे है उनमें लाखों Transistor की क्षमता होती है और वह बहुत तेजी से गणना कर सकते है |
AI Computer
Computer का विकास क्रम पिछले 3 दशकों में तेजी से बढ़ा है इस समय वैज्ञानिक AI टेक्नोलॉजी पर अधिक कार्य कर रहे है | अब Computer को इस तरह विकसित किया जा रहा है की Artificial Intelligency की मदद से खुद से टास्क सीख सके और उनके आधार पर निर्णय ले पाए | यह Technology अभी शुरुआती अवस्था में है लेकिन आने वाले समय में इसके आधार पर ही Computer विकसित होंगे और उनमें मानवीय दखल कम होता जायेगा |
मानवीय इतिहास में Computer सबसे क्रन्तिकारी आविष्कारों में से एक है और इसने दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है | यूँ तो कंप्यूटर का इतिहास बहुत पुराना है लेकिन पिछले 50 सालों में इसमें तेजी से बदलाव हुआ है | और आने वाले समय में इसके और भी व्यापक होने की सम्भावना है | आज History of Computer in Hindi में हमने Computer के इतिहास को डिटेल से समझाने का प्रयास किया है | आशा है यह आपके लिए उपयोगी होगा | धन्यवाद |