NOC Full Form in Hindi | एनओसी की फूल फॉर्म हिंदी में

Share Article

No Objection Certificte होता है Noc की फुल फॉर्म और हिंदी में NOC का मतलब अनापत्ति प्रमाणपत्र | यह एक बहुत ही प्रमुख कानूनी दस्तावेज होता है | NOC दस्तावेज एक विवरण होता है जिसके द्वारा सरकारी, अर्ध सरकारी या निजी संस्थाएं आपको प्रदान करती है | Noc कितना जरुरी दस्तावेज होता है और इसकी जरुरी क्यों होती है, इसका मतलब क्या होता है और Noc दस्तावेज के क्या advantage है इसके बारे में आज के लेख में हम जानेंगें | 

NOC की full form क्या है | NOC Full Form in Hindi 

जैसा की हम आपको ऊपर भी बता चुके है की NOC की full फॉर्म No Objection Certificate होता है | 

NOC का मतलब क्या होता है हिंदी में | NOC Meaning in Hindi 

NOC का मतलब  हिंदी में होता है अनापत्ति प्रमाणपत्र | 

NOC क्या है ?

NOC किसी संस्था द्वारा प्रदान किया गया एक क़ानूनी प्रपत्र है जिसके द्वारा किसी व्यक्ति या संस्था को एक प्रमाणपत्र दिया जाता है जिसमें यह लिखा होता है की उस विभाग को उस व्यक्ति या संस्था के विवरण पर  किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है |

यदि आपने कोई वाहन लोन पर ख़रीदा और उसके बाद लोन पूरा होने के बाद आपको उसकी Noc लेनी होती है | यह NOC एक तरह का प्रमाण पत्र होता है की आपने उस वाहन का लोन चूका दिया है और उस पर अब कोई भी लोन बाकि नहीं है |

यह प्रमाणपत्र तब काम आता है जब आप अपने घर या वाहन को बेचना चाहते है | ऐसे में आपको यह प्रमाणपत्र देना होता है| यह प्रमाण पत्र आपको लोन देने वाली financial फर्म या बैंक देता है | 

इसके अलावा यदि आप अपनी प्रॉपर्टी पर कोई लोन लेना चाहते है तो इसके लिए भी आपको Noc देनी होती है की उस प्रॉपर्टी पर किसी भी तरह का लोन बकाया नहीं है |  

NOC दस्तावेज क्यों जरुरी है ?

यदि आप कोई भी कार्य क़ानूनी तौर पर पूरा और बिना परेशानी के करना चाहते है तो उसके लिए आपको कई तरह के लीगल डॉक्यूमेंट की  जरुरत होती है जिनमें से एक है NOC डॉक्यूमेंट | जैसे की आपने कई बार पेपर में भी पढ़ा होगा की किसी तरह के निर्माण के लिए भी कई department से NOC लेनी होती है |

जैसे की आपके क्षेत्र में कोई सड़क बन रही है तो उस  बनाने के लिए नगरपालिका या नगरपरिषद, वनविभाग जैसे डिपार्टमेंट से अनापत्ति प्रमाण यानि की NOC लेनी होती है | इसी तरह अगर आप भी कोई स्थान पर अपना निजी निर्माण करवा रहे है तो इसके लिए भी आपको उस क्षेत्र की नगरपालिका या नगरपरिषद से NOC लेनी होती है | 

किन किन कामों के लिए आपको NOC की जरुरत होती है ?

  • यदि आपने किसी बैंक या फाइनेंसियल कंपनी से लोन लिया है और आपने उस लोन को पूरा चूका दिया है तो फिर आपको उस बैंक या फाइनेंशियल कम्पनी से NOC ले लेनी चाहिए | यह बहुत जरुरी है और इसके मिलने से आगे आप उस संपत्ति को बेच सकते है या किराये पर दे सकते है | इस पर फिर आगे किसी को कोई तरह की आपत्ति नहीं होगी | 
  • यदि आप कोई निर्माण कर रहे है तो आपको वहां की नगरपालिका, नगरपरिषद या नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र ( NOC ) प्राप्त करना होता है | इससे आप उस स्थान पर निर्माण कर सकते है | 
  • यदि आपका किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर हो गया है तो ऐसे में यदि आप अपने वाहन का उस राज्य में ट्रांसफर करना चाहते है तो आपको NOC प्रमाण पत्र प्राप्त करना होता है | इस प्रमाण पत्र के द्वारा आप उस राज्य में आसानी से चला सकते है | 
  • यदि आप किसी तरह का प्रोडक्शन करते है तो अपने प्रोडक्ट को बाजार में उतारने से पहले आपको कई डिपार्टमेंट से NOC प्राप्त करनी होती है | 

निष्कर्ष 

आशा है की NOC full form in hindi में आपको NOC की फूल फॉर्म और हिंदी में NOC का मतलब की जानकारी हो गयी होगी | इसके साथ ही NOC क्या होती है और किन किन कामों में NOC की जरुरत होती है इसके बारे में भी आपको पता चल गया होगा | यदि आपको NOC से सबंधित कोई ओर जानकारी प्राप्त करनी है तो हमें कमेंट करके बताएं | साथ ही इस  महत्वपूर्ण जानकारी का लाभ औरो को भी मिले इसके लिए इसे अधिक से अधिक शेयर करें |

You might also like