Computer में Printer शुरुआत से एक आवश्यक पार्ट रहा है और यह Computer के साथ तब से है जब Computer में monitor नहीं हुआ करते थे | तब Computer से किसी भी तरह का Output printer के द्वारा लिया जाता था | आज हम जानेंगे की Printer क्या होता है, Printer कितने प्रकार के होते है और Printer के उपयोग क्या क्या है |
Printer क्या है ?
Printer Computer का एक Output Device है जो की एक Cable के माध्यम से computer से connect रहता है | यह computer में Save Electronic Data के Signal को प्राप्त कर User को Hardcopy प्रदान करता है | उदाहरण के लिए जब आपको किसी तरह का Document type करते है तो वह Computer में Save होता है और Monitor में आप उसकी Soft copy देख सकते है लेकिन यदि आपको वह Document Hardcopy में चाहिए तो फिर आप computer में Print के लिए Command देते है तब Computer अपने Save memory में से उस Document से सबंधित electronic data signal Printer को भेजता है और Printer उसे प्रिंट कर आपको उस document की हार्ड कॉपी प्रदान करता है |
- Hard Disc क्या है और Hard Disc के प्रकार के बारे में ?
- Monitor क्या होता है?
- Facebook से पैसे कैसे कमाएं ?
Printer कितने प्रकार के होते है ?
आज के समय user अपनी जरुरत के अनुसार अपने लिए अच्छे प्रिंटर का चुनाव कर सकता है | बाजार में विभिन्न प्रकार के Printr मौजूद है जिनके बारे में नीचे आप विस्तृत जानकारी पा सकते है |
डॉट मेट्रिक्स प्रिंटर (Dot Matrix Printer )
यह computer के शुरआती Printer Technology है | इसे सबसे पहले IBM ने 1957 में बनाया था | इसमें एक रिबिन का उपयोग किया जाता था जो की स्याही से युक्त होता था | इसमें बहुत से डॉट्स के द्वारा Documents पर text का निर्माण होता था | यह Printer की बेहद सामान्य प्रणाली है | आज Printer की बेहद उन्नत प्रणाली आ गयी है इसके बावजूत भी कई क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जा रहा है |
लाइन प्रिंटर ( Line Printer)
यह प्रिंटर की पुरानी टेक्नोलॉजी है और इसमें एक बार में पूरी एक लाइन प्रिंट की जा सकती थी | इन प्रिंट का उपयोग वहां किया जाता था जब एक साथ बहुत बड़े matter को Print किया जाना होता था | यह आज भी उपयोग में लिए जाते है |
इंकजेट प्रिंटर ( Inkjet Printer )
इंकजेट प्रिंटर का विकास 1950 के दशक से ही शुरू हो गया था | इंकजेट प्रिंटर में भी डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की तरह ही कोई भी टेक्स्ट या इमेज बनाने के लिए डॉट का इस्तेमाल किया जाता है | लेकिन इसमें डॉट मैट्रिक्स की तरह पिन और रिबन का उपयोग नहीं किया जाता है | इसके बजाय इसमें चुंबकीय प्लेटों के उपयोग से स्याही को पृष्ठ पर छिड़का जाता है | इसमें कई रंगो के सयोंजन से हाई क़्वालिटी पेजों को Print किया जाता है|
लेजर प्रिंटर ( Laser Printer )
लेजर प्रिंटर का आविष्कार 1970 में हुआ था जब जेरोक्स कम्पनी में कार्य करने वाले गैरी स्टार्कवेदर ने किया था | यह अविष्कार उन्होंने Xerox के Printer के एक मॉडल में सुधार करने के दौरान किया था | लेजर प्रिंटर कुछ कुछ फोटो कॉपी मशीन की तरह होते है इनमें भी एक लेजर बीम का प्रयोग image को प्रिंट करने के लिए किया जाता है | इसमें भी प्रिंट के लिए कागज़ पर बहुत छोटे छोटे डॉट प्रिंट किये जाते है लेकिन ये डॉट बहुत छोटे छोटे और पास पास होते है | जो की एक बहुत क्वालिटी image बनाते है | ये प्रिंटर अन्य प्रिंटर की तुलना में थोड़े महंगे होते है |
थ्रीडी प्रिंटर (3D Printer)
प्रिंटर की टेक्नोलॉजी में यह एक बहुत ही advance Technology है जिसमें किसी भी वस्तु का त्रिआयामी चित्र लिया जाता है | फिर प्रिंटर में विभिन्न तरह की धातुओं एवं अन्य सामग्रियों का उपयोग करते हुए लेयर बाई लेयर उसे बनाया जाता है | वैज्ञानिक 3 डी प्रिंटर द्वारा आने वाले समय में सभी तरह की छोटी सामग्री के साथ ही घर बनाने की टेक्नोलॉजी विकसित करने पर काम किया जा रहा है |
ऑल इन वन प्रिंटर ( All in One Printer)
यह बहुउद्देशीय प्रिंटर होते है इनका उपयोग व्यावसायिक के बजाय घरेलू उपयोग के लिए अधिक किया जाता है | इस Printer में Print करने के साथ ही स्कैन और फैक्स करने की सुविधा भी होती है | यह प्रिंटर अन्य प्रिंटर की तुलना में थोड़े महंगे होते है | कुछ ऑल इन वन प्रिंटर में USB स्लॉट भी होता है जिसके द्वारा आप डायरेक्ट अपनी usb पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड को कार्ड रीडर में लगाकर Image के प्रिंट प्राप्त कर सकते है |
थर्मल प्रिंटर ( Thermal Printer )
थर्मल प्रिंटर में प्रिंट हेड जिसमे की कुछ ऐसे तत्व होते है जो की गर्म होते है और इसमें वैक्स रिबिन से जब इसे गुजारा जाता है तो वह प्रिंट इसमें छप जाता है | इसमें प्रिंट केवल तत्काल उपयोग के लिए किया जाता है इसका प्रिंट अधिक समय के लिए नहीं रहता है |
फोटो प्रिंटर ( Photo Printer )
फोटो प्रिंटर भी इंकजेट प्रिंटर की तरह ही होते है लेकिन इन्हें मुख्य तौर पर High Quality की Image बनाने के लिए उपयोग में लिया जाता है | इसमें अधिक इंक की जरुरत होती है और खास तरह के पेपर की जरुरत होती है जिसके द्वारा जो फोटो का प्रिंट दिया गया है उसके रंग सही तरह से प्रदर्शित हो सके |
आज के इस Blog से आपको Printer क्या होता है, यह कितने प्रकार के होते है जैसे सवालों का जवाब मिल गया होगा | यदि आपके मन में प्रिंटर को लेकर और कोई जिज्ञासा है तो आप हमें comment करके जरूर बताएं | हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे | अन्य लोगों को भी प्रिंटर के बारे में जानकारी हो इसके लिए आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है |