Mouse क्या है और इसके उपयोग क्या है – What is Mouse in Hindi 

Share Article

यदि आप computer सीखना चाह रहे है तो Computer के Hardware और Software से जुडी जानकारी आपको होनी चाहिए | computer से सबंधित Article की श्रृंखला में आज के ब्लॉग Mouse in Hindi में जानेंगे की Mouse kya hai, Mouse कैसे काम करता है और Mouse कितने प्रकार के होते है | 

Mouse Computer का एक अभिन्न भाग है और बिना Mouse के Computer को चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है | Mouse का उपयोग हर तरह के Computer में किया जाता है | जो लोग Laptop का use करते है उनके लिए Laptop में ही inbuilt mouse यानि की Touchpad होता है | 

चूहे की तरह दिखने वाला यह hardware किसी भी Opereting System पर काम करने को आसान बना देता है | Mouse के द्वारा किसी तरह की Command लिखनी नहीं पड़ती है और केवल आप अपने हाथ के इशारे से Computer में File खोलना, बंद करना , Files को Select करना आदि बहुत से काम आसानी से कर पाते है | 

Mouse क्या है – What is Mouse in Hindi 

Mouse Computer का एक Input Device है जो की एक छोटा सा डिवाइस होता है जो की Cable के माध्यम से Computer से Connect होता है | यह Input डिवाइस सतह पर रखा रहता है और इसको move करने पर यह Computer की Screen पर एक Cursor के रूप में show होता है | इसके द्वारा user computer में किसी तरह की Command जैसे File या Folder Open, Select,Cut, Copy, Paste एवं अन्य बहुत से काम कर पाते है | 

सामान्य Mouse में 2 Button और एक Scrollbar होता है जिनके द्वारा User Computer को निर्देश दे पाते है | 

Mouse को किसने बनाया ?

पहली बार डगलस एंगेलबार्ट ने एक ऐसे device की जरुरत को समझा था जो की Computer को Command देने की Process को आसान बना सके | तब इन्होने वर्ष 1963 में Mouse का अविष्कार किया | उस समय डगलस Jerox में काम कर रहे थे | लेकिन इसका उस समय इतना व्यापक रूप से प्रयोग नहीं हो पाया था | सबसे पहले जब Apple ने अपना पहला Computer Lisa बनाया था तब इसे व्यापक रूप से उपयोग में लाया गया था | शुरुआत में जो माउस बनाया गया था वह बहुत भारी होता था और इसमें 2 लोहे के पहिये होते थे जिनके ऊपर रबर का लेप होता था | इसमें 3 बटन होते थे और इसके पहियों से पोटेंशीमीटर जुड़ा होता था | जब इसके पहिये घूमते थे तो यह computer में Cursor को मूव करवाता था | 

Mouse का उपयोग क्या है ? What is Mouse Uses in Hindi

Cursor को हिलाना – 

Mouse का सबसे मुख्य काम होता है की वह Cursor को नियंत्रित करता है जब आप Mouse को हिलाते है तो Computer में cursor move करता है उसके  द्वारा ही  आप Display के सभी भागों में जाकर work kar पाते है | 

File या Folder Select करना –

 Mouse के द्वारा आप किसी भी file या Folder को आसानी से सलेक्ट कर सकते हो | यदि Display पर 10 file है तो आप अपने Mouse की मदद से उनमें से 1,2 या पूरी की पूरी 10 फाइल भी select कर सकते है | Select करने के लिए आपको माउस का Left Button दबाते हुए जितनी file आप select करना चाहते है उतनी files के ऊपर Cursor को लेकर जाना है | 

Drug and Drop करना –

Mouse के द्वारा आप किसी भी File को किसी अन्य Folder में Drug और Drop कर सकते है इससे उस File की copy वहां चली जाएगी जहाँ पर आपने उसे Drop किया है | Mouse के इस उपयोग ने user के Work को बहुत आसान बना दिया है | 

File, Folder, Software खोलना या उसे Start करना 

किसी भी फाइल या फोल्डर को ओपन करने के लिए आपको बस अपने Mouse के द्वारा उस File और Folder के Icon पर केवल Double Click करना होता है और वह Open हो जाता है | इसके अलावा यदि आप अपने Computer में कोई software Start करना चाहते हो तो भी आपको केवल अपने mouse से उस Software के Icon पर केवल Click करना होता है | 

Scroll करना 

Computer में दोनों बटन के बीच में एक Scrollar होता है जिसके द्वारा आप Page को Scroll को निचे या ऊपर देख सकते है | उदाहरण के लिए यदि आपने कोई word में काम किया है और उस File के 10 page है तो आप उन्हें एक साथ तो देख नहीं सकते है | ऐसे में आप अपने Mouse के Scroll को घुमाने से Cursor आपको ऊपर ले जाता है और नीचे ले आता है जिससे आप सभी page देख पाते है | 

Left Click 

Mouse के लेफ्ट बटन को click करके आप Computer के display में दिखाई दे रहे किसी भी file, Folder या अन्य Objects को Select कर सकते है | 

Right click 

जब आप अपने mouse को किसी भी file, Folder या software के Icon पर लेकर जाते है और Right Click करते है तो यह आपको बहुत सारे Option दिखाता है | जैसे New, Open, Cut, Copy, Pest, Refersh और बहुत से Option दिखाता है जिसके द्वारा आप बहुत से वर्क कर पाते है | 

Mouse के बारे में अंतिम निष्कर्ष in Hindi

Computer के उपयोग को बेहतर बनाने के लिए Computer Technology में समय समय पर बहुत से बदलाव हुए है जिनके द्वारा Computer आज इस स्थिति में पहुंचे है | शुरुआती computers में Mouse नहीं होते थे ऐसे में File Open जैसे छोटे से काम के लिए अधिक समय लगता था | तब एक ऐसे device की जरुरत महसूस हुई जो की हाथ के मूवमेंट को समझकर computer को Command दे सके | और जैसा की आप जानते है की आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है Mouse अस्तित्व में आया | लेकिन Technology का विकास बढ़ता जा रहा है और वैज्ञानिको का मानना है की आने वाले समय में Computer Mouse का उपयोग बंद भी हो सकता है क्योंकि आज के समय में बहुत सी Command के लिए केवल Voice देने की जरुरत होती है | जो की Computer Technology में एक क्रांतिकारी बदलाव है | लेकिन अभी तक Computer Mouse ने अपनी उपयोगिता बरक़रार रखी है | 

You might also like